
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर संगठन विस्तार के तहत रामपुरा निवासी एवं पूर्व पंचायत अधिकारी बाबूलाल ठाकर को जयपुर ग्रामीण (पूर्व) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी ने बाबूलाल ठाकर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस दौरान बाबूलाल ठाकर की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा ने बाबूलाल ठाकर को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं प्रदेश सचिव राजस्थान यूथ कांग्रेस नवीन व्यास ने भी बाबूलाल ठाकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि बाबूलाल ठाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सामाजिक न्याय के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इस दौरान कानाराम गुर्जर,प्रदीप शर्मा रामशरण रोलानिया गुड्डू कासौट सचिव यूथ कांग्रेस विराटनगर ने भी बधाई दी।