एम.डी. चोपदार के नेतृत्व में हजारों बाइकों के साथ निकली तिरंगा रैली

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के नेतृत्व में आज देश की शान तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
रैली PCC कांग्रेस कार्यालय, चांदपोल, जयपुर से दोपहर 1 बजे रवाना हुई। रैली में हजारों बाइकों के साथ अल्पसंख्यक विभाग के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे शहर में राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
रैली का जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार मंडलों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा फूलों की मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ रैली का अभिनंदन किया।

रैली के रामगंज चौपड़ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार का फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।
श्री एम.डी. चोपदार ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से समाज के हर वर्ग को एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया गया है।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “तिरंगा हमारा अभिमान, एकता हमारी पहचान” के नारों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। रैली का रामगंज चौपड़ पर राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने रैली को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, व्यापार मंडलों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया। “तिरंगा हमारा अभिमान, एकता हमारी पहचान।” (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *