वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा रैली निकाली गई

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के तत्वावधान में महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में न्यू पीपल्स एकेडमी, उनियारों का रास्ता, चांदपोल बाजार, जयपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सुनील जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय”, “तिरंगा किसकी शान है—भारत देश की शान है” तथा “सबसे प्यारा, सबसे न्यारा—भारत देश हमारा है” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य आशा यादव ने कहा कि विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को देश के प्रति प्रेम, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
समाजसेवी सुनील जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *