
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ज्ञानोदय शिक्षण केंद्र सेकेंडरी स्कूल, नाहरगढ़ रोड, राजा शिवदास जी का रास्ता में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन वर्गो सांस्कृतिक संस्था द्वारा मीडिया प्रभारी सुनील जैन के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।