युवा कार्यबल तय करेगा बीमा विकास का भविष्य: राकेश जैन

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत युवा देश है। यहां 65% से अधिक आबादी की आयु 35 साल से कम है। ऐसे में देश का युवा वर्ग केवल भारत के भविष्य को आकार ही नहीं दे रहा, बल्कि इसके आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है। राकेश जैन, सीईओ, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ने यह जानकारी दी। राकेश जैन ने यह आगे बताया कि आज, युवा देश के विभिन्न शहरों और उभरते बाज़ारों में उद्यमिता, डिजिटल करियर और नए अवसरों की ओर बढ़ रहे हैं, आर्थिक सुरक्षा उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का ज़रूरी माध्यम बनता जा रही है। हालांकि नई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिहाज़ से टियर-2 और टियर-3 बाज़ारों की हिस्सेदारी अब लगभग 62% है, इसके बावजूद युवा ग्राहकों के बीच बीमा के बारे में जागरूकता और आर्थिक तैयारी बढ़ाने का विशाल अवसर है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस का मानना है कि नवोन्मेष, टेक्नोलॉजी और आसानी से मिलने वाले सुरक्षा समाधान से सुरक्षा की कमी पूरी करने और अगली पीढ़ी के लिए बीमा को अधिक कारगर, समझने में आसान और सबके लिए सुलभ बनाने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *