एचकेजेड आईएएस & आरएएस एकेडमी द्वारा जयपुर में शिक्षा की नई उड़ान

www.daylifenews.in
जयपुर। “जिनके इरादे बड़े होते हैं, उनके इदारे भी बड़े होते हैं।” इसी सोच के साथ जयपुर में एचकेजेड आईएएस & आरएएस एकेडमी का भव्य शुभारंभ संतों के सानिध्य, शिक्षाविदों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और राजस्थान भर से पधारे गणमान्य लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के साथ ही जयपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में पीर सैय्यद गुलाम हुसैन जिलानी साहब एवं श्री श्री 1008 श्री अतुल्य कृष्ण दास महाराज का सानिध्य रहा। इस अवसर पर एम. डी. चोपदार और आमीन खान जी ने संतों एवं कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, गुलदस्ता एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम. डी. चोपदार ने कहा कि बड़े इरादों से ही बड़े संस्थान खड़े होते हैं। उन्होंने पीर साहब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करीब दो वर्ष पूर्व रखे गए विचार को आज जयपुर में एक संस्थान के रूप में साकार किया गया है। उन्होंने एचकेजेड आईएएस & आरएएस एकेडमी से जुड़े सभी लोगों, प्रबंधन समिति और पीर साहब का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा संस्थान की प्रगति के लिए दिन-रात मेहनत करने का संकल्प व्यक्त किया।

300 विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था
एम. डी. चोपदार ने बताया कि एचकेजेड आईएएस & आरएएस एकेडमी में कुल 300 सीटों का विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसमें 150 लड़कियों और 150 लड़कों के अलग-अलग बैच के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। विद्यार्थियों को देशभर के प्रसिद्ध शिक्षकों एवं प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था की गई है।
एकेडमी में इन-हाउस लाइब्रेरी की सुविधा के साथ शिक्षकों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। संस्थान के अंदर आधुनिक स्टूडियो भी तैयार किया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए पूरे संस्थान को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित रूप दिया गया है। एकेडमी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन माहौल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

राजस्थानभर से जुटे गणमान्य लोग
भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व आईएएस ललित मेहरा, पूर्व आईएएस जाकिर हुसैन, एडिशनल एसपी अमजद अली खान, पूर्व आरएएस फतेह मोहम्मद खान, पूर्व आरएएस मुकर्रम शाह, प्रोफेसर महमूद अली खान, पूर्व सचिव राजस्थान मदरसा बोर्ड सरफुद्दीन बेग, जामिया मिलिया कोचिंग सेंटर दिल्ली के निदेशक कैप्टन यूनुस, समाजसेवी नईमुद्दीन कुरैशी इण्डाना, समाजसेवी सिकंदर अली खान नियाजी, समाजसेवी अब्दुल लतीफ आरको, पूर्व मंत्री हबीबुर रहमान, जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी मूसे खां, समाजसेवी हाजी अब्दुल रहमान, समाजसेवी शब्बीर कारपेट, एडवोकेट सगीर खान, एडवोकेट असगर अली खान, समाजसेवी नियाज अहमद निकू कोटा, समाजसेवी अब्दुल शकूर, समाजसेवी इकबाल खान आरसीए, बाड़मेर सिंधी स्कूल के निदेशक अब्दुल रशीद, समाजसेवी दिनेश विजयवर्गीय, अय्यूब खान फुलेरा, शौकत अली, अली मोहम्मद देसवाली, चाकसू के पूर्व चेयरमैन अब्दुल हमीद खोखर, हाजी वकील साहब जयपुर, सीआई मेहर हाशिम खान जी, फारुख खान जी गनेड़ी, एसडी जोईया जी, हनीफ टाक जी, सिराजुद्दीन भाटी जी, सरफराज अली जी एवं जेडी पंवार जी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संतों और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया संबोधित
कार्यक्रम को पूर्व आईएएस ललित मेहरा साहब, पीर सैय्यद गुलाम हुसैन जिलानी साहब एवं श्री श्री 1008 श्री अतुल्य कृष्ण दास जी महाराज ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
पूर्व आईएएस जाकिर हुसैन साहब ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, गणमान्य लोगों एवं आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया।

आयोजन बना चर्चा का विषय
कार्यक्रम में राजस्थान भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने एचकेजेड आईएएस & आरएएस एकेडमी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर जैसे शिक्षा के प्रमुख केंद्र में इस प्रकार के संस्थान की शुरुआत आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। लोगों ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
HKZ IAS & RAS Academy के भव्य शुभारंभ के साथ जयपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल का आगाज हुआ है। आयोजकों का कहना है कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *