दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन से गहरा आघात : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार श्री दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन का समाचार बेहद दुखद है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए उनके निधन से प्रदेश के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत को गहरा आघात बताया है। हाड़ौती के कालिदास के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी रचनाओं से राजस्थानी साहित्य को समृद्ध किया। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं उनके प्रशंसकों के साथ हैं। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति। यह समाचार
https://x.com/ashokgehlot51/status/2089280406164328735?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *