अग्रवाल युवा सम्मेलन मण्डावर की नई कार्यकारिणी का गठन

युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों को देंगे गति
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। अग्रवाल समाज के युवाओं को संगठित करने और सामाजिक सेवा के साथ समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अग्रवाल युवा सम्मेलन मण्डावर की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी में भुवनेश गोयल को अध्यक्ष, संजीव कंसल को उपाध्यक्ष, शुभम बंसल को महामंत्री तथा गौरव गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष भुवनेश गोयल ने कहा कि अग्रवाल युवा सम्मेलन समाज के युवाओं को एकजुट कर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाज के विकास में किया जाएगा। शिक्षा, सामाजिक सेवा, जरूरतमंदों की मदद और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवाओं को संगठित कर सही दिशा में कार्य करने का अवसर मिले तो समाज के विकास को नई गति मिल सकती है। नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों के सहयोग और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से अग्रवाल समाज की एकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को गांव-शहर के युवाओं तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मौजूद समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई कि वह सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *