युवाओं में क्रेडिट कार्ड की पहुंच बढ़ी: ट्रांसयूनियन सिबिल

www.daylifenews.in
मुंबई। युवा पेशेवरों को महीने की शुरुआत में, हो सकता है कि अपने पैसे पर नियंत्रण महसूस हो क्योंकि वेतन आ चुका होता है, वे किराया दे चुके होते हैं, निवेश किया जा चुका होता है और लगता है कि महीना आराम से गुज़र जाएगा। लेकिन यह सुकून तभी तक कायम रहता है जब तक रिमाइंडर न आने लगे। पता चला कि तीन दिन में फोन ईएमआई ईएमआई देनी है, अगले हफ्ते व्यक्तिगत ऋण की छोटी सी किस्त देनी है, कार्ड से एक सब्सक्रिप्शन चार्ज किया गया है, और क्रेडिट कार्ड बिल में पिछले महीने की ट्रैवल बुकिंग, कुछ खाने-पीने का खर्च और एक ऑनलाइन खरीदारी है जो करते समय छोटी सी ही लगी थी। यह जानकारी निखिल राजाध्यक्ष, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (सीआरओ), ट्रांसयूनियन सिबिल ने दी। निखिल राजाध्यक्ष ने आगे कहा कि भारत के क्रेडिट कार्ड बाज़ार पर हमारे हालिया अध्ययन से पता चलता है कि बकाया राशि में 8.3 गुना बढ़ोतरी हुई है। मार्च 2016 में यह राशि ₹0.4 लाख करोड़ थी जो मार्च 2026 में बढ़कर ₹3.1 लाख करोड़ हो गई। इस वृद्धि स्पष्ट है कि क्रेडिट कार्ड अब औपचारिक ऋण व्यवस्था महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *