मानसून में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक

बैठक में फॉल्ट रिस्पांस, मरम्मत और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मानसून के दौरान सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर गुरुवार को विद्युत विभाग मनोहरपुर डिवीजन की विशेष समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता जयपुर नॉर्थ एम.एल. मीणा ने की।
बैठक में डिवीजन के सभी कनिष्ठ अभियंता, एआरओ एवं तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मानसून के दौरान विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं अन्य विद्युत व्यवस्थाओं की निगरानी, संभावित तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अधिशाषी अभियंता राजेंद्र कुमार परेवा, सहायक अभियंता (एचटीएम) शाहपुरा मनोहर सिंह यादव, सहायक अभियंता शाहपुरा हरदेव कुलदीप तथा सहायक अभियंता राडावास सीएम मीणा सहित विभागीय अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *