राजस्थानी सिनेमा की ग्रुप रिलीज का राजमंदिर में शुभारंभ

www.daylifenews.in
जयपुर। रविवार सुबह राजमंदिर सिनेमा में राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। जब राजस्थानी सिनेमा से जुड़े तमाम लोगों की उपस्थिति में रॉयलवुड ग्रुप रिलीज का आगाज़ हुआ। इसके अंतर्गत हर रविवार राजमंदिर के मॉर्निंग शो में राजस्थानी फिल्मों का प्रदर्शन होगा। ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ निर्माता नंदकिशोर मित्तल ने नारियल फोड़कर समारोह की शुरुआत की। इसके अंतर्गत रविवार को लखविंद्र सिंह लिखित- निर्देशित फिल्म तांडव-2 का प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर फिल्म की पूरी टीम उपस्थित रही।
समारोह के संयोजक निर्देशक लखविंदर सिंह ने बताया कि राजस्थानी सिनेमा में ग्रुप रिलीज़ अभियान एक नई पहल है। जिसमें राजस्थान की 20 से अधिक राजस्थानी फ़िल्में दर्शकों तक पहुँचेंगी। हमारा प्रयास है कि हम नए फिल्म निर्माताओं की फिल्मों की रिलीज़ आसान हो।
ग्रुप रिलीज की सहआयोजक निर्मात्री रेखा परिहार ने बताया, राजस्थानी सिनेमा में ग्रुप रिलीज़ की शुरुआत केवल फ़िल्मों की रिलीज़ नहीं, बल्कि राजस्थानी सिनेमा को व्यावसायिक रुप सफल करना है।
समारोह में लोकप्रिय अभिनेता राज जांगिड़ ने बताया, एशिया के प्रसिद्ध राजमंदिर में राजस्थानी फिल्मों को एक नियमित समय मिलना हमारी भाषा, कला, संस्कृति, को एक नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह राजस्थानी सिनेमा से जुड़े मंज़ूर अली क़ुरैशी, धर्मेंद्र उपाध्याय, मोहसिन खान, सिकंदर चौहान, भूपेंद्र राणा, उग्रसेन तंवर, अंदाज़ खान, प्रेम राठौड़ उपस्थित रहे। फिल्म देखने बाद बाहर निकले दर्शकों से जब फील तांडव-2 के बारे में पूछा गया तो सभी ने कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की एवं काफी समय बाद कोई बेहतरीन फिल्म देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *