



www.daylifenews.in
जयपुर। विश्व प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा में समाजसेवी एवं राजस्थान मीडिया प्रभारी सुनील जैन तथा अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक के सहयोग से 25 अनाथ बच्चों को निःशुल्क राजस्थानी फिल्म ‘तांडव 2’ दिखाई गई। बच्चों ने बड़े पर्दे पर फिल्म देखकर उत्साह और खुशी व्यक्त की।
राजस्थान मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राजमंदिर सिनेमा में राजस्थानी संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘तांडव 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के लखवीर सिंह निर्माता एवं समाजसेवी, अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय व्यवस्थापक एन.के. मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
राजस्थानी संस्कृति के प्रतीक के रूप में एन.के. मित्तल का रंग-बिरंगी राजस्थानी पगड़ी एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल समाज सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट कैलाश चंद तथा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एन.के. मित्तल ने कहा कि राजमंदिर सिनेमा में हजारों की संख्या में दर्शक राजस्थानी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। यह राजस्थान के लिए गर्व की बात है कि राजस्थानी संस्कृति और कला पर आधारित फिल्म को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। अखिल समाज सेवा दल और राजस्थान के समाजसेवियों की ओर से फिल्म की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि राजमंदिर में प्रदर्शित यह फिल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे और गोल्डन जुबली मनाए। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम कलाकारों को बहुत-बहुत बधाई दी।