
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे की पुरानी सड़क निवासी ऋषिता अग्रवाल पुत्री राघवेंद्र चौधरी का राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में चयन होने पर ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। ऋषिता अग्रवाल का चयन जंतु विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।
ऋषिता अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। आरपीएससी परीक्षा में उनका रोल नंबर 3282014 रहा तथा उन्हें 24वीं वरीयता प्राप्त हुई। उनकी सफलता पर परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर सीताराम नाटाणी, प्रमोद जिंदल, कमलेश आत्रेय, रामचंद्र कुमावत, राघवेंद्र चौधरी, राजू चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे और ऋषिता अग्रवाल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।