
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। शिक्षा विभाग, जयपुर द्वारा आयोजित 70वीं ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता, ब्लॉक झोटवाड़ा शहर (जयपुर) का आयोजन सामोता पब्लिक स्कूल, सिरसी रोड में किया गया। प्रतियोगिता में मनीष सी. से. स्कूल, हरमाड़ा, जयपुर की खो-खो टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, झोटवाड़ा शहर, सुरेश शर्मा ने विद्यालय के निदेशक महावीर सिंह निठारवाल एवं प्रधानाचार्य श्री हेमराज मंगावा को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं श्री शर्मा ने स्वयं टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के निदेशक महावीर सिंह निठारवाल एवं प्रधानाचार्य हेमराज मंगावा ने टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।