
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। के.सी.जेड. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सी-स्कीम में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, मोतियों, रिबन, सजावटी सामग्री एवं अन्य रचनात्मक वस्तुओं का प्रयोग कर आकर्षक एवं सुंदर राखियां तैयार कीं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक राखियां बनाईं, जिससे विद्यालय का वातावरण उत्साह और रचनात्मकता से भर गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी कला की सराहना की। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, कला-कौशल, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव विकसित होता है। प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।