दिमाग लगाओ, पुरस्कार जीतो कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। श्रीराम रचना सेवा ट्रस्ट की ओर से सावित्रीबाई फुले पाठशाला, स्वतंत्रता सेनानी वीरेंद्र सिंह नगर, गुर्जर की थड़ी, कच्ची बस्ती, जयपुर में “दिमाग लगाओ, पुरस्कार जीतो” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बुद्धिमत्ता, सामान्य ज्ञान एवं सोचने-समझने की क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रीराम रचना सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी सीताराम स्वामी ने राजेश भूकर को मोतियों की माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बच्चों से वर्ग पहेलियों एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर दिए। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को फाइव स्टार चॉकलेट भी वितरित की गई।
ट्रस्ट के संस्थापक सीताराम स्वामी ने बताया कि श्रीराम रचना सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना, विधवा महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने में सहयोग करना, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना, पक्षियों के लिए परिंडे लगाना तथा अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है तथा उनकी सोचने और समझने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, रचनात्मक गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में संतोष सैनी, संचालिका सुनीता चौधरी, तनेय चाहर, मनीष सैनी एवं अध्यापकगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *