खादरसा महाराज का मेला एवं विशाल भंडारा 15 सितंबर को भरेगा

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी खादरसा बाबा का मेला 15 सितंबर को भादवा सुदी पंचमी को भरेगा मेले में विशाल भंडारे को लेकर कमेटी के सदस्यों की सामूहिक मीटिंग का आयोजन रामेश्वर रूंडला पूर्व सरपंच जाजेकला की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सामूहिक रूप से विशाल भंडारे में 41 बोरी चीनी का भंडारा करने का निर्णय लिया।
मेला प्रांगण में चारों ओर साफ सफाई भी करवाने का निर्णय लिया गया एवं मंदिर तक सफेदी करवाने का भी निर्णय लिया गया मेले में भव्य सजावट एवं मेले की पूर्व संध्या पर रंगीन रोशनी भी करवाने का निर्णय लिया भजन कार्यक्रम करवाने का भी निर्णय लिया अलग-अलग कमेटियों की गठन आगामी मीटिंग में किया जाएगा आगामी मीटिंग दिनांक 2 सितंबर 2026 को सांयकाल 5 बजे आयोजित की जाएगी।
मीटिंग में पूर्व सरपंच सुंदरलाल रूंडला पूरणमल पलसानिया हरि सैनी रामजीलाल पलसानिया नाथूलाल रूंडला कैलाश पलसानिया भोपाल सिंह ताखर कालूराम रूंडला भैरू राम धानका शहीद कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *