
टोंक। पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (सलल्लाहुअलेहीवसल्लम) की सीरत, शिक्षाओं एवं दुआओं पर आधारित पुस्तक “खुलासा-ए-मोहम्मद (सलल्लाहुअलेहीवसल्लम)” का गरिमापूर्ण विमोचन किया गया। पुस्तक का उद्घाटन इमाम रब्बानी स्कूल की वाइस चेयरपर्सन डॉ. समरा सुल्ताना एवं पूर्व पार्षद जाकिर खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर टोंक निवासी राहिल ख़ान ने बताया कि हज पर जाने वाले हाजियों के लिए यह पुस्तक विशेष रूप से उपयोगी है। हज पर रवाना होने से पहले इसे पढ़ना लाभदायक रहेगा, क्योंकि इसमें हज के दौरान पढ़ी जाने वाली विभिन्न दुआओं एवं आवश्यक जानकारियों को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है।
पुस्तक में पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (सलल्लाहुअलेहीवसल्लम) के जीवन, आदर्शों एवं मानवता के लिए दिए गए संदेश को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से उपयोगी बताते हुए इसके प्रकाशन की सराहना की।