
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
ताला (जयपुर)। निकटवर्ती ग्राम ताला की ऊंची डूंगरी पर विराजमान हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह का दो दिवसीय वार्षिक उर्स 30 अगस्त रविवार को सुबह कुरान ख़्वानि से शुरू होगा जो की 31 अगस्त को कूल की रस्म के साथ में विधिवत संपन्न होगा।
ग्राम पंचायत ताला के प्रशासक अमीर खान शैख व खादिम सुवा खान शेख ने बताया की 30 अगस्त रविवार की सुबह कुरान ख़्वानि के साथ उर्स की शुरुआत होगी इसी के साथ में जायरीनो का आना शुरू होगा रात्रि 9 बजे बाद मिलादुन्नबी कमेटी ताला के द्वारा मिलाद शरीफ होगी जिसमें खुदा के हुकुम और मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही जाएगी।
इसके बाद में राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार की जाएगी यह कार्यक्रम संपूर्ण रात्रि तक चलेगा। सोमवार 31 अगस्त को प्रातः काल कुरान खानी होगी इसके बाद 10 बजे कूल की रस्म होगी जिसमें सामूहिक कव्वाल पार्टीयों के द्वारा द्वारा कूल का कार्यक्रम किया जाएगा इसमें हिंदू मुस्लिम सभी ज़ायरीन उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद चद्दर चढ़ाने व फतेहा लगवाने का दौर शुरू होगा और सांयकाल उर्स संपन्न हो जाएगा। कव्वाल पार्टी के सभी मेंबर अपने-अपने अपने आधार कार्ड लेकर आए ख़ादिमों ने बताया कि इस बार ख़ादिमो ने यह निर्णय लिया है कि प्रत्येक कव्वाल पार्टी के सभी सदस्यों से आधार कार्ड लिए जाएंगे और जों पार्टी या मेंबर एक बार किसी भी पार्टी के साथ में कव्वाली गाएगा वो दूसरी पार्टी के साथ में कव्वाली नहीं गा सकेगा इससे सभी को कव्वाली के लिए अच्छा समय मिल सकेगा।