
अराजेन लाइफ साइंसेज लिमिटेड
www.daylifenews.in
मुंबई। अराजेन लाइफ साइंसेज लिमिटेड, जो एक प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (सीआरडीएमओ) है, ने अपने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और बिक्री करने वाले शेयरधारकों द्वारा 10 रुपये अंकित मूल्य वाले अधिकतम 2,73,29,192 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज के भुगतान और/या पूर्व-भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, हैदराबाद स्थित कंपनी की सुविधाओं के लिए नए उपकरण और मशीनरी खरीदने पर पूंजीगत व्यय, कंपनी की महत्वपूर्ण सहायक कंपनी अराजेन बायोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड की बेंगलुरु स्थित सुविधा के लिए नए उपकरण और मशीनरी खरीदने पर पूंजीगत व्यय तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग किया जाएगा। इस आईपीओ के लिए एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वर्ष 2000 में स्थापित अराजेन लाइफ साइंसेज एक पूरी तरह एकीकृत कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन (सीआरडीएमओ) है। कंपनी वैश्विक इनोवेटर कंपनियों और लाइफ साइंसेज क्षेत्र की उभरती कंपनियों को सेवाएं प्रदान करती है।