
www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। आगामी 6 सितम्बर को नयी दिल्ली के कालका जी स्थित श्री रामकृष्ण सरस्वती विद्या निकेतन के सभागार में प्रख्यात वीरांगना मां अमृता देवी की पुण्य स्मृति में तृप्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में पर्यावरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ख्यात पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि बंकर मैन के नाम से विख्यात मेजर जनरल डा० श्री पाल ( रिटायर्ड ), विशिष्ठ अतिथि जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के संस्थापक महासचिव श्री अभय सिन्हा व प्रख्यात शिक्षाविद, बालाजी कालेज आफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक एवं विश्व जल परिषद के सदस्य डा० जगदीश चौधरी होंगे। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के जलदाय विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता, भूजल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन विशेषज्ञ तथा वाक फार यमुना कैंपेन के संयोजक डा० शिवसिंह रावत करेंगे।
इस सम्बंध में तृप्ति फाउंडेशन के प्रमुख श्री अशोक मेहता ने बताया कि समारोह में सम्मानित होने वाली देश की 35 से अधिक प्रतिभाओं को राष्ट्र-गौरव सम्मान, पर्यावरण गौरव सम्मान एवं पर्यावरण रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वालों में डा० संजय राणा बड़ौत से, डा० प्रशांत सिन्हा पटना से, श्री संजीव कुमार यादव व डा० ऋचा यादव एटा से, डा० जयश्री सिन्हा गाजियाबाद से,श्रीमती रागिनी रंजन पटना से,श्री रामभरोस मीणा अलवर से, डा० अनुभा पुंढीर देहरादून से, श्री विनय खरे दिल्ली से, श्री हरपाल राणा कादीपुर दिल्ली से, श्री अनिल महाशय फरीदाबाद से, श्री आशीष शर्मा, श्री सुशील कुमार सिन्हा,श्रीमती शैली
अग्रवाल, श्री गगन दीप सिंह गाजियाबाद से,श्री चंदन कुमार ग्रेटर नौएडा से, श्री संजीव कुमार यादव व डा० ऋचा यादव एटा से, श्रीमती जया श्रीवास्तव गाजियाबाद से, श्री सतेन्द्र पाल मलिक दिल्ली से, श्रीमती सुमन द्विवेदी अयोध्या से,सुश्री राधिका भगत हरियाणा से, श्री अवधेश तिवारी दिल्ली से, श्री राज कुमार दुबे सुल्तानपुर से,श्रीमती प्रवीन इट्टन दिल्ली से, कुमारी आंचल मेरठ के अलावा एन सी आर से श्री अनिल तहलानी ,श्री राजेश कुमार, श्री धर्मेंद्र सिंह, श्री विपिन वाही, श्री नवीन गुप्त, श्री राम किशोर सैनी, श्री दीपांशु कुमार ,श्रीमती हेमा, श्रीमती भारती कपूर, श्री अरविंद कुमार, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री नवीन गुप्ता, श्री नवनीत कौर, श्री आयुष मिश्रा, श्रीमती पूजा, श्री अनुराग कुमार व श्री अशोक कुमार जी आदि पर्यावरण व सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया। जायेगा।