
प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम फौजी ने प्रशस्ति पत्र व साफा पहनाकर स्वागत किया
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भजनलाल जांगिड़ RPS (सहायक पुलिस आयुक्त संभाग जोधपुर) राणाराम सुथार ASI हाउसींग बोर्ड, पुलिस थाना, जोधपुर का प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम फौजी ने साफा पहनाकर डॉ. भानुप्रताप कुलरिया व पिन्टुजी पेट्रोल पम्प ने मौमेंटो देकर, जेठुराम माडण, सवाई हिन्दु गोविन्द पटवा ने प्रशस्ति पत्र देकर तथा उपस्थित पदाधिकारिगणों में रामदयाल जादव, घेवर राजा, हुकमाराम झिफोया, आसुराम माकड़, अशोक धनेवा कुड़ी एडवोकेट, हरीश जांगिड़, बाबुलाल ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति चन्द्रशेखर ने ग्रेनाईट की कलाकारी का मोमेंटो देकर सम्मान किया। फोटोग्राफी अशोक धनेरवा कुड़ी ने की अन्त में सहायक पुलिस आयुक्त (WEST) भजनलाल जांगिड़ ने कहा की आदमी की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण कर असामाजिक तत्वों को आगाह किया कि वे अपने आप को संविधान के अनुसार जीवन जीना सीखले। अंत में कोषाध्यक्ष जसराज सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी भगवानराम फौजी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।