रेमंड लिमिटेड एयरोस्पेस क्षेत्र में बढ़ा रही है अपनी उपस्थिति

www.daylifenews.in
मुंबई। रेमंड समूह की मुख्य कंपनी, रेमंड लिमिटेड, एयरोस्पेस व्यवसाय में अपनी भागीदारी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके लिए वह वैश्विक ओईएम और टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के साथ दो दशकों से अधिक के संबंधों और उच्च सटीकता वाले (हाई प्रेसिज़न) एयरो-इंजन कल-पुर्ज़े और असेंबली के बढ़ते पोर्टफोलियो का लाभ उठा रही है। कंपनी ने जेके मैनी ग्लोबल एयरोस्पेस लिमिटेड (जेकेएमजीएएल) के ज़रिये 1,300 से अधिक एयरो-इंजन पार्ट विकसित किए हैं, जिनमें सबसे नया है लीप (एलईएपी) इंजन वेरिएंट के लिए 350 से अधिक कल-पुर्ज़े शामिल हैं। इस व्यवसाय के प्रमुख एयरोस्पेस ओईएम और टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के साथ दो दशक से अधिक पुराने मज़बूत संबंध हैं। यह 25 से अधिक वैश्विक एयरोस्पेस कल-पुर्ज़ा विनिर्माण ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है, जिनमें से कई के साथ इसके दो दशक से अधिक समय से संबंध हैं। इस व्यवसाय ने ब्रिटेन, बेल्जियम और स्वीडन जैसे नए बाज़ारों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाई है। इसके 75% से अधिक परिचालन में जटिल एयरो-इंजन कल-पुर्जों का योगदान है। रेमंड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक – इंजीनियरिंग व्यवसाय, गौतम मैनी ने कहा, “हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – भारत से परिचालन करना, वैश्विक एयरोस्पेस मानकों को पूरा करना और उन आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा बनना जो उड्डयन उद्योग के भविष्य को आकार देंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *