

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर स्थित आवास पर आज बड़ी संख्या में पहुंचे दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। डेढ़ घंटे से अधिक चले इस संवाद में पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, RGHS में दवाओं की अनुपलब्धता, रोजगार और आवास से जुड़ी उनकी पीड़ा को नजदीक से जाना।
गहलोत ने कहा कि राज्य में दिव्यांगजन आयुक्त की नियुक्ति न होना गंभीर विषय है, यह पद उनके हक की लड़ाई के लिए जरूरी है। दिव्यांगजनों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन कम से कम 3,000 रुपये प्रतिमाह होनी चाहिए। दिव्यांगजनों का सम्मान और उनका कल्याण किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है, यह सिलसिला रुकना नहीं चाहिए।
https://x.com/ashokgehlot51/status/2095199754447925594