
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नेटवर्क में केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ़ के लिए नई यूनिफ़ॉर्म पेश की हैं। इससे एयरलाईन की टीमों को नया लुक मिला है, जो हर दिन मेहमानों का स्वागत करती हैं, उनकी मदद करती हैं और उनके साथ जुड़ती हैं। केबिन क्रू, एयरपोर्ट सर्विस, एविएशन सिक्योरिटी और फ़्लाइट ऑपरेशन टीमों के लिए इस नई यूनिफ़ॉर्म की शुरूआत की गई है। जो एयरलाइन की बदलती पहचान और मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे बदलाव को दर्शाती है। यूनिफॉर्म में तमिलनाडु की कांजीवरम, हिमाचल प्रदेश की पट्टू, गुजरात की पटोला, असम की गमोसा और मध्य प्रदेश की बाघ कला से प्रेरित डिज़ाइन शामिल किए गए हैं। एअर इंडिया ग्रुप में मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और लॉयल्टी के हैड, सुनील सुरेश ने कहा, हमारी फ्रंटलाइन टीमें हर मेहमान की यात्रा के सबसे यादगार पलों को खास बनाती हैं। ऐसे में यह नई यूनिफॉर्म उनकी एनर्जी, पेशेवर अंदाज़ और उत्साह को उजागर करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।