
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। सोनी इंडिया ने अपने ऑल-इन-वन कैमरा की RX10 सीरीज़ का नया मॉडल RX10 V लॉन्च किया है। शौकिया फोटोग्राफरों के लिए यह बेहतरीन कैमरा है, जो एक ही बॉडी में वाइड-एंगल से लेकर सुपर-टेलीफोटो तक सब कुछ कवर करता है। RX10 V में RX10 सीरीज़ की उच्च इमेज गुणवत्ता, सुपर-टेलीफोटो पहुंच और शानदार लेंस डिजाइन का हॉलमार्क संयोजन मिलेगा। मुकेश श्रीवास्तव, हेड-इमेजिंग एवं प्रोफेशनल सॉल्यूशन बिजनेस, सोनी इंडिया ने कहा, नए RX10 V के साथ हम कॉम्पैक्ट कैमरा की काम करने की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। यह कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों और प्रोफेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के लिए बनाया गया है। इसमें 24-600mm की ज़ूम रेंज, एडवांस एआई-पावर्ड सब्जेक्ट रिकग्निशन और बिना रुके 30fps की रफ्तार से फोटो खींचने की ताकत दी गई है।