स्वराज ट्रैक्टर्स और महिंद्रा सस्टेन ने ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट्स शुरू किया

www.daylifenews.in
मुंबई। महिंद्रा ग्रुप की कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स और ग्रुप के रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफॉर्म व स्वतंत्र बिजली उत्पादक महिंद्रा सस्टेन ने बठिंडा, पंजाब में 42 मेगावाट पीक (MWp) के ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत की घोषणा की। यह राज्य के अपनी तरह के सबसे बड़े ग्रुप कैप्टिव सोलर इंस्टॉलेशन में से एक है। इस प्रोजेक्ट से स्वराज ट्रैक्टर्स की फैक्ट्रियों की करीब 50% बिजली जरूरत पूरी होने की उम्मीद है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, गगनजोत सिंह ने कहा, “यह प्रोजेक्ट हमारी ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है, महिंद्रा ग्रुप की ‘प्लैनेट पॉजिटिव’ बनने की महत्वाकांक्षा में योगदान देता है और हमारे विजन ‘टुगेदर वी राइज फॉर ए मोर इक्वल, मोर सस्टेनेबल वर्ल्ड’ को आगे बढ़ाता है।“ महिंद्रा सस्टेन के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, अविनाश राव ने कहा, “इस प्रोजेक्ट के साथ महिंद्रा सस्टेन ने ग्रुप कैप्टिव ढांचे के जरिए मजबूत वित्तीय साख वाले कमर्शियल और इंडस्ट्रियल ग्राहकों को बिजली देने के क्षेत्र में पहली बार कदम रखा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *