नामदेव फिनवेस्ट ने सरकारी स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाया

www.daylifenews.in
जयपुर। टियर-2 और टियर-3 बाजारों में ग्राहकों को सेवाएं देने वाली प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) नामदेव फिनवेस्ट लिमिटेड (पहले इसे नामदेव फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने जयपुर के सरकारी स्कूलों में स्वैच्छिक पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 18 सरकारी स्कूलों और एक गोशाला में 7,500 से अधिक पौधे बांटे और लगाए गए। इस गतिविधि में छात्रों ने भी हिस्सा लिया और पौधों की देखभाल में योगदान दिया। इस पहल के जरिए कंपनी का मकसद युवा छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा करना है। नामदेव फिनवेस्ट लिमिटेड की को-फाउंडर और डायरेक्टर, लतिका तंवर ने कहा, “इस पौधरोपण अभियान के जरिए हमारा मकसद छात्रों, शिक्षकों और अपनी टीम को हराभरे माहौल के साझा मकसद के लिए एक साथ लाना और पर्यावरण की बेहतर देखभाल के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *