
www.daylifenews.in
कोटा। एलन करियर इंस्टीट्यूट ने अमन माहेश्वरी को अपने बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स में शामिल करने की घोषणा की। इस नियुक्ति के साथ, एलन ने चारों संस्थापकों से अगली पीढ़ी को बोर्ड की ज़िम्मेदारियाँ सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अमन माहेश्वरी, अगली पीढ़ी के अन्य डायरेक्टर्स अविरल माहेश्वरी, आनंद माहेश्वरी और केशव माहेश्वरी के साथ बोर्ड में शामिल हो रहे हैं। संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा, “हमारे हर नेक्स्ट जनरेशन डायरेक्टर की अपनी एक अलग खूबी है, और एलन के इंटरनेशनल एजुकेशन वर्टिकल को बनाने का अमन का अनुभव बोर्ड के लिए एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण लेकर आया है।”एलन के संस्थापक डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी ने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरा बड़ा बेटा अमन माहेश्वरी को यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं।” अमन माहेश्वरी ने कहा, “एलन की यात्रा के इस महत्वपूर्ण दौर में इसके बोर्ड में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।”डायरेक्टर उदय शंकर ने कहा, “अमन की नियुक्ति के साथ, एलेन का बोर्ड एक नए अध्याय की शुरूआत करने जा रहा है।”सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा, “बोर्ड में अमन की नियुक्ति उस भरोसे का परिणाम है जो उन्होंने सालों तक हमारे ग्लोबल स्टडीज़ डिवीज़न का नेतृत्व करते हुए बनाया है।”