
www.daylifenews.in
तमिलनाडु। टाटा पावर कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी और भारत की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने तमिलनाडु के कयथार में वेल्लालनकोट्टई और नालंधुला गांवों में अपने 100 मेगावाट के ग्रुप कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के चालू होने के साथ ही, टीपीआरईएल का यूटिलिटी पोर्टफोलियो अब बढ़कर 12.3 गीगावाट हो गया है। यह प्रोजेक्ट टाटा ग्रुप की कंपनियों के सस्टेनेबल ऑपरेशंस के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देगा। इसके तहत टीपी सोलर लिमिटेड (40.625 मेगावाट) को स्वच्छ बिजली की आपूर्ति की जाएगी, जो हाई-एफिशिएंसी सोलर सेल्स और मॉड्यूल्स बनाने वाली टाटा पावर की सोलर मैन्युफैक्चरिंग विंग है। इसके साथ ही, सेमीकंडक्टर्स, प्रिसिजन इंजीनियरिंग और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स पर केंद्रित अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (53.125 मेगावाट) और टाटा ग्रुप की रियल एस्टेट व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (6.25 मेगावाट) को भी इस प्रोजेक्ट से बिजली सप्लाई की जाएगी।