
www.daylifenews.in
मुंबई। ऐसे खेल में जहां ऐतिहासिक रूप से पुरुष खिलाड़ियों का दबदबा रहा है, 19 वर्षीय भारतीय घुड़सवार निहारिका सिंघानिया यह साबित कर रही हैं कि प्रतिभा, दृष्टि और कौशल पारंपरिक सीमाओं से परे हैं। निहारिका ने पिछले वर्ष अपने रिकॉर्ड में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मान जोड़ने के बाद बेल्जियम में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रसेल्स स्टेपेक्स मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन किया। निहारिका ने अपने एशियन गेम्स पार्टनर फर्स्ट टू कैश आउट के साथ 1.45 मीटर के चुनौतीपूर्ण कोर्स का पहला राउंड बिना किसी फॉल्ट के पूरा किया और जंप-ऑफ में जगह बनाई। जंप-ऑफ में उन्होंने 43.65 सेकंड का समय लिया और आठ फॉल्ट के साथ छठा स्थान हासिल किया। निहारिका सिंघानिया ने कहा, “ब्रसेल्स जैसे प्रतिष्ठित आयोजन स्थल पर इस तरह का परिणाम हासिल करना एक सपने जैसा है। कैश एक शानदार घोड़ा है और मैं बहुत आभारी हूं कि वह मेरे साथी के रूप में मेरे साथ है। सबसे बढ़कर, मेरे लिए यह बेहद संतोषजनक एहसास है कि इतने यूरोपीय दबदबे वाले अंतरराष्ट्रीय मैदान में इस स्तर पर रैंकिंग में भारतीय तिरंगे को ऊपर स्थान दिला पाई।