
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत डायमंड बोर्स (बीडीबी) ने पूरे भारतीय हीरा उद्योग की ओर से बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और उनके आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का मुंबई के बीकेसी स्थित बोर्स में स्वागत किया। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के तुरंत बाद हुआ। बीडीबी के अध्यक्ष, अनूप मेहता ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं। एंटवर्प में बड़ी संख्या में भारतीय हीरा व्यापारी, विशेष रूप से गुजराती समुदाय के लोग, लंबे समय से बसे हुए हैं और इसे अपना घर मानते हैं। जीजेईपीसी के अध्यक्ष, श्री किरीट भंसाली ने कहा कि 2025-26 में भारत और बेल्जियम के बीच लगभग 3.5 अरब डॉलर रत्न तथा आभूषण का कारोबार हुआ, साथ ही भारत में तराशे और पॉलिश किए जाने वाले लाखों हीरों का सफर एंटवर्प से होकर गुज़रता है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री महामहिम बार्ट डी वेवर ने भारत वह देश है जहां सदियों पहले हीरा उद्योग की शुरुआत हुई थी, जबकि एंटवर्प भी 15वीं सदी से ही इस उद्योग का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है।