



सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। सकल जैन समाज के सहयोग से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पार्श्वनाथ कॉलोनी निर्माण नगर, अजमेर रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर परिसर में सुगंध दशमी पर्व के अवसर पर श्री महावीर जी की विशाल एवं भव्य झांकी सजाई गई। झांकी का उद्घाटन सेठी परिवार की ओर से रवि सेठी, रुचि सेठी एवं नमन सेठी सहित परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने बताया कि सुगंध दशमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन एवं भगवान श्री महावीर के दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का आशीर्वाद लिया तथा धार्मिक परंपरा के अनुसार धूप अर्पित की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान महावीर के दर्शन किए। इस अवसर पर सेठी परिवार के सदस्य, सकल जैन समाज के पदाधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।