आईआईटी मंडी में एआई एवं नेतृत्व कॉन्क्लेव AiXcelrate 4.0 आयोजित

www.daylifenews.in
मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी मंडी) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने अपने प्रमुख एआई एवं नेतृत्व कॉन्क्लेव AiXcelrate 4.0 के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम में उद्योग जगत के नेतृत्वकर्ताओं, विषय विशेषज्ञों, पेशेवरों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नेतृत्व और व्यावसायिक मूल्य के बदलते संबंधों पर व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम में समकालीन एआई अपनाने की प्रक्रिया से जुड़े तीन परस्पर संबंधित बदलावों पर ध्यान केंद्रित किया गया: उत्पादकता और स्वचालन से रणनीतिक बढ़त की ओर बढ़ना, एआई अपनाने को तीव्र व्यावसायिक विकास में बदलना, तथा एआई पहलों को पायलट परियोजनाओं से टिकाऊ और लाभप्रद स्तर तक ले जाना। प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, निदेशक, आईआईटी मंडी ने एआई नेतृत्व के केंद्र में जिम्मेदारी और सामाजिक प्रभाव को रखने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. अंजन के. स्वैन, अध्यक्ष, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, आईआईटी मंडी ने एआई और व्यवसाय के उभरते संबंधों को समझने के लिए तीन ‘S’ — scope, speed और scale — के महत्व को रेखांकित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए Dr. Ashish Bollimbala, Faculty Coordinator, AiXcelrate 4.0 ने उद्योग वक्ताओं और पैनल सदस्यों, सहभागी संगठनों, 6D Technologies, विद्यार्थियों, संकाय सहयोगियों और आयोजन टीम के सदस्यों को कॉन्क्लेव में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *