
www.daylifenews.in
बेंगलुरु। भारत के पहले सूचीबद्ध आरईआईटी और क्षेत्रफल के लिहाज से एशिया के सबसे बड़े ऑफिस आरईआईटी, एंबेसी ऑफिस पार्क्स आरईआईटी (NSE: EMBASSY / BSE: 542602) ने तीन साल की फ्लोटिंग-रेट नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 1,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस पूरे इश्यू को एक प्रमुख यूरोपीय बहुराष्ट्रीय बैंक ने सब्सक्राइब किया है। यह सौदा भारत के आरईआईटी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एंबेसी आरईआईटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित शेट्टी ने कहा कि 1,000 करोड़ रुपये की यह फंडिंग एंबेसी आरईआईटी और भारत के आरईआईटी बाजार, दोनों के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि सेबी और RBI की ओर से लगातार मिल रहे नियामकीय समर्थन से आरईआईटी के लिए लंबी अवधि की फंडिंग तक पहुंच मजबूत हुई है। उनके मुताबिक नया फ्रेमवर्क संस्थागत पूंजी का एक महत्वपूर्ण स्रोत उपलब्ध कराता है, जो पारंपरिक कैपिटल मार्केट फंडिंग का पूरक है और फाइनेंसिंग इकोसिस्टम को और मजबूत करता है।