
www.daylifenews.in
बानगंगा गोल्ड एंड डायमंड (आई) लिमिटेड ने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। कंपनी संगठित क्षेत्र में बी2बी मॉडल के तहत सोने और हीरे के आभूषणों का निर्माण करने वाली पूरी तरह एकीकृत कंपनी है। प्रस्तावित आईपीओ में ₹540 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹180 करोड़ तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत की जाएगी। इस तरह आईपीओ का कुल आकार ₹720 करोड़ तक होगा। ओएफएस के तहत प्रमोटर शेयरधारक नवरतनमल जीतमल गन्ना ₹120 करोड़ तक और जिनेश नवरतनमल गन्ना ₹60 करोड़ तक के शेयर बेचेंगे। कंपनी नए शेयरों से जुटाई गई शुद्ध राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इसमें से ₹405 करोड़ वित्त वर्ष 2027, 2028 और 2029 के दौरान कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। बानगंगा उत्पाद डिजाइन, निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और सोने व हीरे के आभूषणों की बिक्री सहित पूरी मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में काम करती है। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड इस आईपीओ का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑफर का रजिस्ट्रार है।