हज़रत बावड़ी वाले बाबा के महफिल ए शमा हुई

ऐसी पोशाक मेरे बावड़ी वाले सैय्यद बाबा ने पहनाई है
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बिशन गढ़ रॉड पुरानी सड़क के पास में स्तिथ हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत बावड़ी वाले सैय्यद बाबा के दरगाह प्रांगण में महफिल ए शमा का आयोजन किया गया जिसमे राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टी द्वारा सम्पूर्ण रात्रि तक बाबा की मान मनुहार की गईं
दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और जायरीन पहुंचे और बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। रात्रि 10 बजे बाद महफ़िल ए शमा शुरू हुई जिसमे हाजी टिम्मू गुलफाम एन्ड कव्वाल पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। कव्वाली के माध्यम से बाबा की मान-मनुहार की गई।
अपनी मन पसंद कव्वाली सुनकर अकीदतमंद झूमते नजर आए। दरगाह परिसर बाबा की अकीदत और कव्वाली की रूहानी आवाजों से गुलजार रहा। इस दौरान जायरीनों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा की चौखट पर अपनी अकीदत पेश की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल रूहानी और भाईचारे से सराबोर रहा।
इस अवसर पर मुमताज शाह सलीम शाह चेन्या बाबा निसार खोकर छोटू असवाल इस्लाम खान कालू खान मोहसिन खान हफीज खान पडियार बनवारी रेगर,सुनिलअग्रवाल ,सुरेश , धर्मपाल रावत, इरफान शाह, जमू शाह,निसार खान, सद्दरु शाह, हमीद खान, नसरू शाह, तोसिब खोकर जावेद खान रफीख खान इकबाल शाह आदी लोग मोजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *