ताला के चिकित्सा अधिकारी ने मनाया जन्मदिन

पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस (26 सितंबर) के अवसर पर ताला से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है।
ताला के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिजवान अहमद ने अपना जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण और पर्यावरण प्रेमी अंदाज में मनाया। उन्होंने केक काटने की जगह अपने हाथों से एक पौधा लगाकर अपना जन्मदिन मनाया।
सेवा के साथ संस्कार –
चिकित्सा अधिकारी रिजवान अहमद हमेशा से ही अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानने वाले डॉ. अहमद ने इस मौके पर कहा कि – “पेड़ ही जीवन है। अगर हम हर जन्मदिन पर एक पेड़ लगाएंगे तो यह धरती फिर से हरी-भरी हो जाएगी। स्वस्थ पर्यावरण से ही स्वस्थ शरीर बनता है, और इसी संदेश को देने के लिए मैंने आज पौधा लगाया है।”
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर रिजवान अहमद के मधुर व्यवहार के कारण क्षेत्र के मरीज इनको ही दिखाना पसंद करते हैं। मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार और मीठी बोली दोनों मरीजों को जल्दी ठीक कर रही है। यह अपने अधीनस्थ कर्मचारी और मरीज का सदैव ख्याल रखते हैं, इसी कारण क्षेत्र की सभी जनता इनको बहुत चाहती है।
इस अवसर पर उनके परिवारजनों, स्टाफ और ग्रामीणों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।
लोहानी ने दी बधाई –
क्षेत्र के मजदूर नेता अज़ीज़ हबीब कल्लू लोहानी ने चिकित्सा अधिकारी अहमद को जन्मदिन की मुबारकबाद दी और कहा कि उनका यह कदम पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक मिसाल है।
एच के लोहानी वेलफेयर सोसायटी के संचालक जाफर लोहानी ने भी उन्हें दिल से बधाई देते हुए कहा कि डॉ. रिजवान अहमद ने साबित कर दिया है कि जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका प्रकृति को कुछ लौटाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *