विधायक मनीष यादव कांग्रेस के प्रदर्शन में छाये रहे

www.daylifenews.in
जयपुर। चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और नगर निकाय चुनावों में भाजपा पर कथित धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर में राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओ ने शहिद स्मारक पर सभा कर राज्य निर्वाचन आयोग के घेराव के लिए आगे बढ़े परन्तु पुलिस आयुक्तालय के पास पुलिस ने बेरीकेडिंग कर कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओं को वाटर केनैन का प्रयोग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय विधायक मनीष यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने-काटने, SIR प्रक्रिया तथा फॉर्म-6 में कथित अनधिकृत बदलाव जैसे मुद्दे उठाए। प्रदर्शनकारियों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने पुलिस-प्रशासन और धनबल का इस्तेमाल कर कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाया तथा जनादेश को प्रभावित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव कर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने भी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में भाग लेते हुए चुनावी प्रक्रिया से जुड़े उठाए जा रहे सवालों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *