
www.daylifenews.in
शाहपुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शाहपुरा विधायक कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सैनी, नगरपरिषद सभापति प्रतिनिधि विशाल पलसानिया, राजेंद्र शर्मा पार्षद लक्ष्मीनारायण बुनकर, जगदीश पलसानिया, सुभाष भड़ाना, कैलाश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अनिल निठारवाल, लालचंद साखला, प्रभुदयाल अटल, असलम खान, उमेश बड़बड़वाल, कैलाश गुर्जर, वकील खान, मालीराम सैनी, बाबूलाल ताखर, मनीष योगी, राकेश पोषवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।