
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। उपखंड क्षेत्र के गढ़हिम्मतसिंह गांव में पिछले कई दिनों से परेशान हालत में घूम रही एक बेसहारा गाय का गो सेवा समिति के सदस्यों ने रेस्क्यू कर उपचार करवाया। गाय की हालत देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मण्डावर गौ सेवा समिति के सदस्यों को दी। सूचना मिलने के बाद समिति की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित पकड़कर उसका उपचार करवाया।
गो सेवक रवि कुमार मीना ने बताया कि गाय कई दिनों से गांव में इधर-उधर भटक रही थी। उसकी हालत सामान्य नहीं थी और वह काफी परेशान नजर आ रही थी। ग्रामीणों को भी उसके चोटिल होने अथवा किसी बीमारी से पीड़ित होने की आशंका थी। सूचना मिलते ही गो सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित पकड़ा और निजी पशु सहायक की मदद से उसका उपचार करवाया।
गो सेवकों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के बीमार या घायल होने की सूचना मिलने पर समिति की ओर से उनके उपचार और देखभाल का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में गढ़हिम्मत सिंह में गाय का उपचार करवाया गया। उपचार के बाद गो सेवकों ने गाय की स्थिति पर नजर रखने की बात कही।
इस दौरान गो सेवक रवि मीणा, लोकेश रायपुर, बंटी मण्डावर, करण रायपुर, राजेश रायपुर, सीताराम सैनी गढ़ हिम्मत सिंह, रामदयाल महावर गढ़ हिम्मत सिंह, निजी पशु सहायक रितेश वर्मा, जीवनलाल बैरवा सहित अन्य गो सेवक मौजूद रहे।