
www.daylifenews.in
जयपुर। पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में आयोजित कैंपेन कमेटी महत्वपूर्ण कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।
बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। चुनावों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं एवं साथियों ने अपने-अपने विचार साझा किए।
बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। नगर निकाय चुनावों में भाजपा द्वारा जिस प्रकार सत्ता एवं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया, उसकी पुनरावृत्ति आगामी पंचायती राज चुनावों में न हो, इसे लेकर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद उदयलाल आंजना, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री श्रीमती ममता भूपेश, राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव, श्रीमती पूनम पासवान, ऋतिक मकवाना जी, पूर्व मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष हरसाय यादव, अलप संख्यक विभाग के एम डी चोपदार, पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव, PCC संगठन महासचिव ललित धनवाल सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
मुझे इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य बनाए जाने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती, एकजुटता और रणनीतिक तैयारी के साथ जनता के बीच जाएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राजस्थान की जागरूक जनता भाजपा के सत्ता और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का करारा जवाब देगी और कांग्रेस के पक्ष में अपना विश्वास व्यक्त करेगी।
संगठन की मजबूती, जनहित की लड़ाई और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।