डी बीयर्स ने जयपुर की शाही विरासत को नए अध्याय से जोड़ा

www.daylifenews.in
जयपुर। जयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस में डी बीयर्स ने विरासत, समकालीन संस्कृति और डायमंड ज्वेलरी को एक साथ लाकर एक यादगार आयोजन किया, जिसमें भारत में प्राकृतिक हीरों के दो नए और अहम अध्यायों का जश्न मनाया गया। इस शाम जयपुर के हिज हाइनेस (महाराजा) सवाई पद्मनाभ सिंह को भारत में प्राकृतिक हीरों के लिए डी बीयर्स ग्रुप के पैरोकार के रूप में पेश किया गया। वहीं फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी ने भारत में अपनी पहली वर्षगांठ पर जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी के साथ नया त्योहारी कैंपेन लॉन्च किया। जयपुर के हिज हाइनेस (महाराजा) सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा, मैं इस रत्न के पैरोकार के रूप में डी बीयर्स के साथ इस जुड़ाव को लेकर उत्साहित हूं, क्योंकि इसके जरिए मुझे युवा पीढ़ी के सामने हीरे की अनोखी कहानी रखने का मौका मिलेगा। डी बीयर्स ग्रुप की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फॉरएवरमार्क की सीईओ श्वेता हरित ने कहा, भारत का हीरों से एक खास रिश्ता रहा है। यह रिश्ता हमारी पुरानी कारीगरी, गहनों के शौक और कीमती चीज़ों की समझ से जुड़ा हुआ है। जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी ने कहा, “फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी परंपरा को आधुनिक सौंदर्य के साथ जोड़ती है, और इसीलिए यह आज की महिला के लिए एकदम सही पसंद है। डी बीयर्स ग्रुप की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और फॉरएवरमार्क की सीईओ श्वेता हरित ने आगे कहा, भारत में अपने पहले साल के पूरे होने पर हम एक ऐसे उपभोक्ता को देख रहे हैं, जो चाहता है कि ज्वेलरी निजी लगे, अलग दिखे और उसके अपने स्टाइल की समझ से जुड़ी हो। गौरवी इस सोच को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *