
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एक्सिस एएमसी) ने ‘एक्सेलरेट एसआईएफ’ के माध्यम से उभरती हुई एसआईएफ (स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड) श्रेणी में प्रवेश की घोषणा की है। नंदिक मल्लिक इस उभरती श्रेणी में एक्सिस एएमसी के प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ, बी. गोपकुमार ने कहा, ‘एक्सेलरेट एसआईएफ’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य अपनी निवेश विशेषज्ञता, समर्पित क्षमताओं और उत्पाद विकास के अनुशासित दृष्टिकोण को एक साथ लाकर निवेशकों के लिए विशिष्ट समाधान तैयार करना है। हमारा मानना है कि एसआईएफ की दीर्घकालिक सफलता इस बात से तय होगी कि वे समय के साथ निवेशकों को कितने सार्थक परिणाम और मूल्य प्रदान कर पाते हैं।” एक्सिस म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी (सीआईओ) आर. शिवकुमार ने कहा, आज बाजार में विभिन्न क्षेत्रों, निवेश विषयों और परिसंपत्ति वर्गों के बीच प्रदर्शन का अंतर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सक्रिय रूप से निवेश पोर्टफोलियो तैयार करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। एक्सेलरेट एसआईएफ हमें इन अवसरों की पहचान करने और उनका लाभ उठाने के लिए अधिक लचीलापन प्रदान करता है।