होंडा की पहल: बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। के.सी.जेड. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर एवं होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से “होंडा की पहल: बच्चों ने दिया सुरक्षा का संदेश” विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12वीं तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में होंडा की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुनंदा कुमारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने साइकिल और मोटरसाइकिल चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, ताकि बच्चों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर निधि कैटरर्स प्रोपराइटर कृष्ण दास के सौजन्य से प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील जैन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *