आपदाओं से बचाव ही सबसे बड़ी तैयारी – पठान

अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कांग्रेसी नेता नदिम पठान ने कहा कि आज 13 अक्टूबर को पूरे विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाना और पूर्व तैयारी को सुदृढ़ करना है।
स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आंधी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पठान ने बताया कि बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं में सतर्कता और त्वरित बचाव कार्य जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने आपदा पूर्व तैयारी के लिए आपदा किट तैयार रखने, सुरक्षित स्थानों की पहचान और संचार व्यवस्था बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *