विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को निमंत्रण एवं पोस्टर विमोचन

ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026” अवार्ड समारोह
www.daylifenews.in
जयपुर। आज राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से उनके निवास पर मुलाकात कर समर्पण संस्था गतिविधियों व आगामी कार्यक्रम “11वॉं ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026” अवार्ड समारोह ( 22 नवम्बर 2026 ) के बारे में विस्तृत जानकारी देने का अवसर मिला । इस अवसर पर संस्था के सचिव कमल नयन खण्डेलवाल, मुख्य सलाहकार गौरव शर्मा व संयुक्त सचिव शुभम पारीक भी साथ रहे ।
इस मुलाकात के दौरान देवनानी साहब को समारोह की अध्यक्षता के लिए प्रार्थना पत्र भेंट कर आमंत्रित किया। श्री देवनानी ने संस्था गतिविधियों की सराहना करते हुए शीघ्र ही कार्यक्रम रूपरेखा बनाकर देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने समारोह के पोस्टर का विमोचन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *