
www.daylifenews.in
मुंबई। हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी कॉमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने अपने ग्राहकों को वाहन फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस रणनीतिक साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां अशोक लेलैंड के ट्रक और बस खरीदने वाले ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराएंगी। अशोक लेलैंड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी के. एम. बालाजी ने कहा, “इससे हमारे ग्राहकों को आसानी से और सुविधाजनक तरीके से वित्तीय सहायता मिल सकेगी। कॉमर्शियल वाहन खरीदने और कारोबार बढ़ाने में वित्तीय सुविधा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।”अशोक लेलैंड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं मध्यम और भारी कॉमर्शियल वाहन बिक्री की राष्ट्रीय प्रमुख माधवी देशमुख ने कहा कि इस साझेदारी से ग्राहकों को समय पर वित्तीय सहायता के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सली एस. नायर ने कहा, “टीएमबी सरल प्रक्रियाओं और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के साथ जरूरत के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराएगा।”