
www.daylifenews.in
जयपुर। बिजली बिलिंग व्यवस्था को पेपरलेस बनाने के लिए नवंबर 2026 माह से कागजी बिजली बिल का वितरण बंद किया जाएगा। कार्यालय ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने मोबाइल में बिजली मित्र एप डाउनलोड करें। अपने बिजली कनेक्शन का के-नंबर एप में रजिस्टर कराएं। हर माह का बिजली बिल मोबाइल पर मिलेगा।
बिजली मित्र एप को गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। के-नंबर रजिस्टर होने के बाद उपभोक्ता बिल देख सकेंगे। बिल डाउनलोड कर सकेंगे। ऑनलाइन बिल भुगतान सहित दूसरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के बिल में मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी गलत दर्ज है, जिनका अपडेट नहीं है, वे अपना सही मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अपडेट कराने के लिए बिजली बोर्ड के सब कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।