
www.daylifenews.in
जयपुर। वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार यशवंत व्यास की अध्यक्षता में प्रसिद्ध आलोचक डॉ राजाराम भादू और कथाकार डॉ सत्यनारायण ने स्वर्गीय तलवार के साथ बिताए समय के संस्मरण साझा किए। संतोषी ने अपने लेखन की यात्रा से अवगत कराया। कविता माथुर ने ईशमधु तलवार की कहानी लाल बजरी वाली सड़क का पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रेमचंद गांधी ने किया।
प्रारंभ में प्रौढ़ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बोड़ा ने तलवार की पत्रकारिता, उनके प्रेस क्लब के अध्यक्ष के तौर पर दी गई सेवाओं और साहित्य के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया। स्व. तलवार के सुपुत्र और भारतेन्दु हरिश्चंद्र संस्थान के अध्यक्ष अनीस तलवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। सम्मानित लेखिका संतोषी को एस भाग्यम ने पुष्प गुच्छ भेंट किया और राजाराम भादू ने शॉल ओढ़ाया और यशवंत व्यास ने सम्मान पत्र भेंट किया। श्रीमती तलवार ने संतोषी को 21 हज़ार रुपये की सम्मान राशि भेंट की। कथाकार महेश कुमार ने सम्मान पत्र का पाठ किया। समारोह में शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, रंगकर्मी, संस्कृति कर्मी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।